महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन मजबूती पर दिया जोर

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने 17 जून को होनेवाले महागठबंधन के सम्मेलन के साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा किया। महागठबंधन के सरकार में हो रहे चौमुखी विकास पर कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में निरंतर विकास हो रही है। लोगों ने सरकार के उपलब्धियों के बारे में बारी-बारी से चर्चा किया एवं कहा कि महागठबंधन की सरकार आगामी चुनाव में हर हाल में मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ता को जागरूक होने की जरूरत है। इधर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता के नाते हम सभी को संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनाव में तत्पर रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया की 17 जून को महागठबंधन का सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राम, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, इंदल यादव, सूरीठ सिंह, जदयू नेता प्रवीण शर्मा, अजय गुप्ता, अशोक पांडे, हम पार्टी के नेता अरविंद राम, भाकपा माले के सचिव वृजानंनदन प्रजापति, एहसान उल हक अंसारी, नागमणि वर्मा, राम सकल, बी डी तिवारी सहित अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *