मृतक के परिजनों से मिले लोजपा(रा०)कार्यकर्ता, दी सांत्वना

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के तेजपुरा पंचायत के जमुहरा गांव निवासी जुगेश पासवान की मृत्यु सड़क दुर्घटना में बीते मंगलवार को हो गई थी। उनके मृत्यु की जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) ओबरा के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलते ही लोजपा कार्यकर्ताओं ने मृत युवक के घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं मृत आत्मा की शान्ति के लिए प्राथना की। इस मौके पर लोजपा (रा०) के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, जिला प्रधान सचिव सह दाउदनगर प्रभारी विजेन्द्र कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक पासवान, प्रखण्ड सचिव बनवारी पासवान, काशी प्रसाद सोनी, चितरंजन सिंह, कुंदन कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *