रेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के कुर्माइन गांव में घटी बलात्कार के बाद हत्या की घटना के बाद भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा पीड़ित परिवार से मिलने कुमाईन गांव पहुंचे। प्रखंड क्षेत्र के कुर्माइन निवासी नंदलाल राम ने बताया कि कुछ आवारा लड़कों ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी थी। इसकी सूचना डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली, जानकारी मिलते ही वे पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। डॉ० चन्द्रा ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटानाएं समाज को शर्मसार करती हैं, ऐसे में झोपड़ी में रहने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की एवं अपनी सामाजिक पहल राहत के अंतर्गत बिटिया के उचित श्राद्ध कर्म हेतु राहत सामग्री के रूप में मदद की। उन्होंने न्याय मिलने तक साथ देने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र पासवान, बनवारी पासवान, चिंटू मिश्रा, राव मनीष यादव, मुकेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इधर डॉ० चन्द्रा के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के न्याय के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *