रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में गुरुवार को नव पदस्थापित अंचलाधिकारी गुफरान मजहरी को ओबरा विधायक प्रतिनिधि मो० कैफ खान अपने समर्थकों के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया तथा पदस्थापित अंचल अधिकारी की उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि युवा पदाधिकारी के पास कार्य करने का क्षमता होता है, निश्चित रूप से आम लोगों की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को कहा की आम लोगों के कार्य का निष्पक्ष निष्पादन करना, लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी ना हो इस पर पूरी ख्याल रखना है मेरा पहला प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा आम लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा साथ ही साथ निचले स्तर के लोगों तक सरकार की राशि का लाभ मिले इसका भी पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर डॉ० गोल्ड, सरपंच जावेद सिद्दीकी, रामप्रवेश यादव, धनंजय यादव, योगेंद्र सिंह, शमशाद आलम, बृज किशोर पुरी, सूडू इकराम, मंटू कुमार, आदि उपस्थित रहें।
Leave a Reply