रक्तदान कर बचाई पत्रकार के पिता की जान

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार सुरेंद्र वैध के पिता लक्ष्मी प्रसाद बीमार चल रहे थे। इलाज के क्रम में उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ी। इसकी जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते हीं डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम एचओपीसी के साथियों से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर एचओपीसी के सदस्य तौफीक खान ने अस्पताल पहुंच कर रक्तदान कर उनकी जीवन रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ चन्द्रा ने तौफीक खान की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि तौफीक जैसे युवा हमारे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। साथ हीं उन्होंने लक्ष्मी प्रसाद के जल्द से जल्द स्वस्थ होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। इस मौके पर चिंटू मिश्रा,आलोक शर्मा, सुनील कुमार, मोहम्मद मिस्टर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *