स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन को लेकर एक बैठक किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपना विचार प्रकट किया। विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष ओबरा में जदयू पार्टी के द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के महादलित टोला पर महादलित परिवार के अभिभावक के द्वारा पंचायत अध्यक्ष की देखरेख में झंडोत्तोलन का कार्य किया जाएगा। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ सामुदायिक भवन में भी झंडोत्तोलन का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्षो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने पंचायत मे एक सभ्य एवं बुजुर्ग महादलित अभिभावक का चयन कर उनके द्वारा महादलित टोले में झंडोत्तोलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराए। जदयू विधानसभा प्रभारी श्री उदय पटेल एवं प्रखंड प्रभारी श्री पपु ज्वाला सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू के सर्वमान्य नेता, विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो सराहनीय है। हमलोग को इस कार्यक्रम को तत्परता के साथ करना है।इससे राष्ट्र एवं महादलित परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। बैठक में रामेश्वर प्रसाद, सुरीठ सिंह, प्रवीण शर्मा, बबन ठाकुर, गुडु यादव, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, बीरेन्द्र प्रसाद, मो० जावेद सिद्दिकी सहित काफी संख्या मे जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *