भूमि विवाद के निपटारे को ले थाना परिसर में लगा जनता दरबार

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के विभिन्न थाने में शनिवार को अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के उपस्थिति में, जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार की उपस्थिति में एवं खुदवां थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजू कुमार के उपस्थिति में जनता दरबार लगाकर मामले का निष्पादन किया गया। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रभारी अंचलाधिकारी ने ऑन द स्पॉट दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामलो का निष्पादन किया एवं अपील करते हुए लोगों से कहा कि छोटी मोटी विवाद को स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सरपंच की उपस्थिति में ही निष्पादन करें। इधर जानकारी देते हुए राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा थाने में 2 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें एक आवेदन को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया, जम्होर थाने में एक आवेदन प्राप्त हुआ तथा खुदवां थाने में 2 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसका सुनवाई अगले तिथि को की जाएगी। इस मौके पर संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *