रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के विभिन्न थाने में शनिवार को संबंधित थानाध्यक्ष के उपस्थिति में राजस्व कर्मचारी के द्वारा जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान ओबरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, खूदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, जम्होर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं फेसर थाना अध्यक्ष रामविलास यादव की उपस्थिति में ऑन द स्पॉट मामले का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद मापी, नली गली विवाद, बंटवारा विवाद, जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ सभी आवेदन को संबंधित थाने के राजस्व कर्मचारी के द्वारा गंभीरतापूर्वक जांच की गई जांच उपरांत मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा कुछ मामले को अगले आदेश तक सुनवाई हेतु रखा गया है। इधर संबंधित राजस्व कर्मचारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी विवाद को को शान्ति व्यवस्था कायम रखते हुए निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में जमीनी विवाद संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निष्पादन कर दिया जाता है जिससे लोगों को कोर्ट कचहरी जाने से छुटकारा मिल जाता है।
Leave a Reply