अरविंद हॉस्पिटल का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगा लाभ, नई तकनीकी सुविधाएं होगी उपलब्ध

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित खरांटी पुल के समीप अरविंद हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह एवं भाजपा विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। हॉस्पिटल के संचालक डॉ० अरविंद कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक डॉ० अरविंद कुमार एवं संचालन अश्विनी कुमार एवं उदय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सांसद सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल खुलने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल संचालक को आयुष्मान भारत योजना से अस्पताल को जोड़ने बात कही ताकि लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड का भी लाभ मिल सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि औरंगाबाद पटना फोरलेन सर्वे का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है जल्द ही सर्वे का कार्य होगा और उसके बाद रोड निर्माण का टेंडर एवं डीपीआर बनाया जयगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बिहार सरकार पर आलोचना करते हुए कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण में बिहार सरकार की कोई भूमिका नहीं है भारत सरकार के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ओबरा से हमारा काफी लगाव रहा है। 1998 में पहली बार मुझे संसद बनने का सौभाग्य मिला था जिसमें ओबरा विधानसभा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 2004 लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद ओबरा विधानसभा क्षेत्र से भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ जिसका एहसान मैं कभी नहीं भूल सकता। जानकारी देते हुए डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में सभी सुविधा मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपकी सेवा को हमेशा तत्पर हूँ। इस मौके पर डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० सुरेंद्र तिवारी, अश्विनी तिवारी, प्रीतम कुमार, राम प्रसाद, संतोष कुमार, उदय कुमार, सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा कांत शर्मा, कमलेश कुमार विक्कल, विकास शंकर, संतोष कुमार, लवकुश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *