रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदार्थ भवन के प्रांगण में बुधवार को लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान एवं संचालन बिजेंदर पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री कुमार सौरभ, जिला प्रभारी दशरथ पासवान, जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर, जिला सचिव निखिल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को प्रखंड अध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके विचार को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में संगठन हर हाल में मजबूत के साथ उतरेगी। अब लोजपा चली गांव की ओर बूथ स्तर तक कमेटी का गठन हर हाल में किया जाएगा निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करेंगे एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) निश्चित रूप से बिहार में बेहतर कार्य करेगी। जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने बताया कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा बैठक में जो मार्गदर्शन दिया गया है निश्चित रूप से उसका पालन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पार्टी को मजबूत करने पर विचार रखा। इस मौके पर सुरेश पासवान, उपेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान, बनवारी, अमरजीत, बिंदेश्वरी गिरी, विश्वजीत प्रसाद, इंदल, उमेश, मधु पासवान, विजय, प्रमोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Leave a Reply