चितरंजन कुमार-:-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बीते एक सप्ताह से गांव में पुलिस का भय व्याप्त है।जिससे गांव में दहशत फैला हुआ है और गांव के लोग घर छोड़कर फरार हैं। जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया पुलिस की भय से गांव के ग्रामीण गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर मे शरण लेकर बैठे हैं,तो इधर एक घर में चोर ने घुसकर घर का सारा सामान चोरी कर लिया। हाजीपुर का निवासी देवराज विश्वकर्मा की पत्नी 30 अगस्त से अपने घर में ताला बंद कर अपने बाल बच्चे को लेकर शेरघाटी के एक गांव में जाकर अपने मायके में शरण ले रखी थी।
हालांकि 5 सितंबर दिन मंगलवार को अपने घर हाजीपुर लौटी और जब बाहर के घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश की तो अंदर के कमर का ताला टूटा हुआ था।कमरे के दरवाजा टूटी हुई थी। जब वह घर की स्थिति देखी तो घर का सारा सामान तीतर भीतर पड़ा हुआ था। जब घर में घुसी और सारा सामान देखने लगी तो घर में रखे बक्सा अटैची से गहना और नगद रुपया गायब था।जब वह घर में ही बने मिट्टी के कोठी में रखे चावल को देखी तो वह भी कोठी से गया था। जबकि रवि फसल बोने के लिए घर में चना मसूर गेहूं सहित अन्य रवि फसल की बीज रखी हुई थी,उसे भी चोरों ने चोरी कर लिया। इसकी सूचना पर गांव के ग्रामीण पहुंचे और इसकी सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी गई।
हाजीपुर गाँव मे पुलिस के भय से घर छोड़ रिस्तेदार घर थे घर वाले,चोरो ने घर के सारा सामान किया चोरी,हाजीपुर गाँव मे दहशत का माहौल व्याप्त
ज्ञात हो की हाजीपुर गांव में 30 अगस्त के अहले सुबह ग्रामीणों ने चोर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।लेकिन एक दो शरारती तत्वों के शरारत की वजह से पूरे गांव को बदनामी का बोझ उठाना पड़ रहा है। इस घटना में पुलिस के वाहन को तोड़फोड़ किया गया था। जबकि एक पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इस संबंध में मदनपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद गांव में छापेमारी होने के वजह से गांव के लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं। इसका फायदा कर चोर उठा कर चोरी की घटना को अंजाम दे गयें।वहीं मंगलवार को देवराज विश्वकर्मा के घर में चोरी की घटना से पूरे हाजीपुर गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Leave a Reply