रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह ओबरा बाजार से ट्रैक्टर को जब्त किया गया है जिसपर अवैध रूप से बालू लदा था। वहीं चालक जम्होर थाना के करहारा निवासी नीरज कुमार को बालू चोरी कर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Leave a Reply