बिहार बचाओ पदयात्रा में ओबरा से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

रॉकी दूबे, ओबरा

बिहार सरकार के अफसरशाही राज के खिलाफ अरवल में होनेवाले बिहार बचाओ पदयात्रा में ओबरा प्रखण्ड के सैकड़ों लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त जानकारी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान ने दिया। संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान का मिशन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को पूरा करने के लिए हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित हैं। वर्तमान सरकार के अफसरशाही व दलितों की दोहन करने वाली रवैया के खिलाफ अरवल में पदयात्रा की जा रही है। इसमें हम सभी शामिल होकर पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कहा कि इस सरकार में बिहार की बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन दिनदहाड़े लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है लेकिन यह सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी के लालच में एक मूकदर्शक बन सब कुछ देख रही है। इन्हीं सब को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पूरी तरह से कमर कस चुकी है। अब बिहार सरकार के दोहन करने वाली रवैया को कतई नही चलने देगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, दाउदनगर प्रभारी बिजेन्द्र कुमार, उपेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान, बनवारी पासवान, धनंजय पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *