एचओपीसी के सदस्यों ने स्टार युवा क्लब के खिलाड़ियों को दिया फुटबॉल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के भटौलिया गांव के युवा खिलाड़ियों को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा के निर्देशानुसार एचओपीसी टीम के सदस्यों के द्वारा गांव के स्टार युवा क्लब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में फुटबॉल भेंट किया गया। टीम के सदस्य चिंटू मिश्रा ने बताया कि डॉ० चन्द्रा का मानना है कि औरंगाबाद के खिलाड़ी बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने से यदि खेल-कूद के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिखा सकते हैं तो वो हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे। उनका मानना है कि एक अच्छा खिलाड़ी अनुशासित, सहनशील और संयमित होता है जहां ये तीन गुण होंगे वहां का माहौल भी बेहतर बनेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, रॉकी रौशन यादव, पियूष पाण्डेय, रंजन कुमार, विकाश कुमार, छोटन यादव, रंजय पासवान, तन्नु यादव, काजू यादव, बिट्टू यादव, राजीव रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *