रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना के गांव के बाधार में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 15 बीघा के धान का बोझा जलकर राख हो गया जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। लोगों ने बिजली विभाग पर आक्रोश जताते हुए कहा कि आए दिन बिजली विभाग के लचर व्यवस्था के कारण इस तरह की घटना घटती रहती है। विभाग के द्वारा खानापूर्ति करने के लिए मानव बल तैनाती किया गया है, लेकिन उनके द्वारा कभी भी पेट्रोलिंग नहीं की जाती है जिससे जर्जर तार का शिकार गरीब किसान हो रहे हैं। जबसे खुदवां पावर सब स्टेशन का निर्माण हुआ है तब से आए दिन बिजली विभाग कर्मियों की लापरवाही से घटनाएं घट रही है। इधर काफी मशक्कत के बाद दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। किसानों ने बताया कि घटना शुक्रवार को रात्रि की है धान का बोझा खेत से निकालकर सड़क के किनारे रखा हुआ जिसके के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इसकी सुचना जब लोगों को मिली तो खेत के तरफ दौड़े और देखा कि धू-धू कर सारा फसल जल रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष राजू कुमार को दिया, थानाध्यक्ष ने तत्परता के साथ दाउदनगर से अग्निशामक को मंगाया जिससे आग पर काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में बिगु पासवान के 300 बोझा, जुगल ठाकुर के 400 बोझा, जितेंद्र साव के 100 बोझा, केशलाल दास के 150 बोझा, प्रमोद साव का 400 बोझा, विनय चौधरी का 150 बोझा, उमेश भगत का 90 बोझा एवं रजिंद्र चौधरी के एक बीघे का फसल जलकर नष्ट हो गया। उक्त सभी किसान मजदूर वर्ग के हैं। बटाई खेती कर अपना जीवका उपार्जन करते हैं। वही किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एक आवेदन खुदवां थानाध्यक्ष को दिया गया है। प्रभारी सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी प्राप्त हुआ है। कर्मचारी को भेजकर जांच कराई जा रही है।
Leave a Reply