छात्र-छात्राओं का दल परिभ्रमण के लिए बोधगया रवाना

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के कारा मोड़ स्थित गौतम बुद्ध विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का दल रविवार को परिभ्रमण के लिए बोधगया रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को शिक्षक नेता राजेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार धीरज, रामकुमार सिंह, प्रो० सत्येंद्र नारायण सिंह एवं विद्यालय के सचिव सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास होता है साथ ही अपने ज्ञान को भी समृद्ध और विकसित करने का एक स्वर्णिम अवसर मिलता है। विद्यालय के निर्देशक ब्रजेश कुमार ने बताया कि बच्चे महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, बुद्ध प्रतिमा, सहित अन्य दार्शनिक स्थलों का दर्शन कर उनकी ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आरती कुमारी, शिक्षक महामृत्युंजय कुमार, नीतीश कुमार, गृजेश कुमार, मो० आरिफ, अरविंद श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, सुलोचना कुमारी, नीलू कुमारी, माधुरी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अंकिता कुमारी, पम्मी कुमारी, अफसाना प्रवीण एवं अभिभावक विजय यादव, रामनरेश सिंह, मुकेश रंजन, संतोष सिंह, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, चिंता कुमारी, प्रीति कुमारी, नवीन कुमार, रीना कुमारी, डॉ० अंकिता कुमारी, डॉ० कुमार अजितेष सहित काफी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *