रॉकी दूबे, ओबरा
लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पटेल चौक अतरौली के छात्र-छात्राओं का दल रविवार को परिभ्रमण के लिए बोधगया रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को विद्यालय के निर्देशक मनीष कुमार एवं पूर्व उपसरपंच अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण दल में 40 छात्र-छात्राएं शामिल रहें। विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि विषयक ज्ञान के साथ ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों की भौगौलिक ज्ञान भी छात्र जीवन मे जरूरी है। इस दौरान बच्चें महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य दार्शनिक स्थलों का दर्शन कर उनकी ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस मौके पर टिंकु सिंह, रंजय सिंह, विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार, किरण कुमारी, संध्या कुमारी, सोनी कुमारी, दीपा कुमारी, चालक सुदामा सिंह, सह चालक सरवन साव सहित काफी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
Leave a Reply