रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के खरांटी स्थित शहीद जगतपति स्मारक के प्रांगण में शहीद जगतपति फैन क्लब एवं एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुआ। दोनो संगठन के सहमति से 11 अगस्त की सुबह 8:00 बजे उनके पैतृक गाँव खराँटी स्थित स्मारक से ओबरा ब्लॉक तक मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी एवं 10:00 बजे से शोक सभा एवं देश-भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम कृष्णा कुमार कोरियोग्राफर के देखरेख में सम्पन्न होगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा पर पूरे देश को नाज है। आज देश आजादी की 76 वीं वर्ष मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक की उपेक्षा और उनके शहादत दिवस पर कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होना उनकी उपेक्षा है। अतः दोनों संगठन के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर चूसन पांडेय, पुष्कर अग्रवाल, रंजित पांडेय, नवलेश मिश्रा, अभिषेक पांडेय, आनन्द कुमार, लाडो सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply