रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के महुआंव में आगामी रविवार को सासाराम के रेलवे मैदान में चाणक्य के सपनों को साकार करने वाले महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए एक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उर्फ पप्पू कुमार एवं सफल संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता उपस्थित रहे। आम सभा को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि आप सभी आगामी रविवार को रेलवे मैदान सासाराम में हजारों हजारों की संख्या में पहुंचे। हमारे पूर्वज शकुनी चौधरी को अपना आदर्श नेता मानते थे आज हम नौजवान माननीय सम्राट चौधरी को अपना नेता मानते हैं माननीय सम्राट चौधरी को जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है उनकी जिम्मेवारी निभाने में हम सभी उनका सहायक बने। उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम में ओबरा विधानसभा से 100 बसें और लगभग 200 फोर व्हीलर गाड़ियां खुलेगी। वही सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला के ओबरा विधानसभा के यशस्वी प्रखर जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कहा कि आगामी रविवार को होने वाले अशोक जयंती समारोह में ओबरा विधानसभा के हजारों लोग सासाराम रेलवे मैदान में जाएंगे इसमें हमारी भूमिका सबसे अव्वल रहेगी। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला मंत्री विजय प्रसाद निराला, प्रिंस सिंह, महेश्वर सिंह, हसपुरा मंडल के मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह, युवा नेता जयप्रकाश वर्मा, युवा नेता बोस कुशवाहा, डॉ० मुन्ना, वार्ड सदस्य अरुण कुमार, वार्ड प्रतिनिधि रभू कुमार सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल रहे।
Leave a Reply