पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रॉकी दूबे, ओबरा

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ओबरा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव का स्वागत लोगों ने ओबरा काली मंदिर के समीप भव्य रूप से किया। जिसके बाद पूर्व विधायक के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव ने लोगों से क्षेत्र के समस्याओं का जायजा लिया व कहा कि एनडीए के सरकार में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की लहर बह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्रों में चौमुखी विकास कर रही है। इस दौरान उन्होंने राज्य के मौजूदा महा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार शराब प्रकरण मामले में पूरी तरह से फेल है दिन प्रतिदिन शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन हत्या बलात्कार अपहरण जैसे घटनाएं चरम सीमा पर है अपराधी लोगों से फिरौती मांगना शुरू कर दिए हैं जंगलराज पार्ट 2 शुरू हो गया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नीतीश कुमार के शराबबंदी पूरी तरह फेल है सिर्फ गरीबों को जेल भेजा जा रहा है अमीर लोग बच रहे हैं शराबबंदी का नामोनिशान नहीं है बल्कि धंधेबाज जोर शोर से अपने धंधा में संलिप्त हैं। राज्य में विकास पूरी तरह फेल है सिर्फ मुख्यमंत्री विकास की वादा करते चल रहे हैं। इस मौके पर जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, वेद प्रकाश, मिथिलेश सिंह, राजदेव सिंह, परवाना बिहारी, अनिरुद्ध सिंह, कृष्णा प्रसाद सहित काफी संख्या में समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *