रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा दैनिक जागरण के पत्रकार सुरेंद्र वैध के पिता के श्राद्ध के मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ई० सत्यनारायण सिंह ने लोगों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क के माध्यम से उन्होंने मोदी जी की नौ साल बेमिसाल की चर्चा की। चर्चा के माध्यम से उनके किए गए कार्यों के बारे मे लोगो को बताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी का पिछले नौ साल का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है जिसकी चर्चा पूरे विश्व मे हो रही है। हर वर्ग के लोगों का विकास करना ही उनका मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने मोदी जी द्वारा चलाये गए प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना के बारे मे चर्चा करते हुए कहा की इन सभी आकर्षक योजनाओं से जो लोग नही जुड़ पाए है वे बैंको मे खाता खुलवाकर जुड़े। उन्होंने कहा की आयुष्मान कार्ड के द्वारा गरीबों को एक साल में पाँच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंचायत समिति अनिल अग्रवाल, औरंगाबाद भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply