समाजवादी पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व जिला पार्षद डॉ गुप्तेश्वर यादव का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

समाजवादी पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व जिला पार्षद डॉ गुप्तेश्वर यादव का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

चितरंजन कुमार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत माया बिगहा गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव का निधन बनारस में इलाज के दौरान हो गया। डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव लंबे समय से कैंसर जैसी जटिल बीमारी से ग्रसित थे। जिनका इलाज चल रहा था। 3 दिसंबर सोमवार की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें माया बिगहा से एंबुलेंस से बनारस ले जाया गया जहां 3 दिनों तक इलाज जारी रहा इल्ज के क्रम में 6 दिसंबर को इलाज के दौरान डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव ने दम तोड़ दिया।

जानिए डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव को उनका क्या था परिचय

डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक के मजे हुए नेता थे। उन्होंने 1995 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने औरंगाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बाद में 2000 से 2006 तक वे जिला पार्षद रहे।शिवगंज में प्रत्येक वर्ष जिला स्तरीय से लेकर राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन करवाते रहते थे। जहां राज्य के कई बड़े नेता और मंत्री पहुंचते थे। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वे बिहार के सत्ताधारी पार्टी राजद के आजीवन सदस्य रहे।

बिहार में जब नहीं थी शराबबंदी, उसके पहले वह शराब के खिलाफ लगातार चलाते थे अभियान

पूर्व जिला पार्षद डॉ गुप्तेश्वर यादव का एक अलग सामाजिक कार्य था जिसका अनुकरण आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी करके रखा है। डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव हमेशा से शराब के खिलाफ रहते थे और वह घूम घूम कर अपने क्षेत्र में लोगों को शराब से दूर रहने की बात करते रहते थे। शिक्षा को वे मूल पूंजी बताते थे और वह मंच से जब भाषण देते थे जरूर कहते थे हम और आप एक रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये।

शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लगा तांता

निधन की सूचना पर जिला पार्षद राजद नेता शंकर यादवेन्दु अनिल यादव पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव ग्राम पंचायत के मुखिया संजय यादव राजद नेता पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंचायत समिति प्रतिनिधि संजीव सिंह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लंबू यादव पूर्व मुखिया दयानंद कुशवाहा राजद नेता रविंदर यादव युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल मेहता युवा राजद नेता राजू सिद्धि यादव एरकी कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश चौधरी दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल के डायरेक्टर देव प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव मुखिया धनंजय यादव जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह भवानी होटल के मालिक सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार यादव भाजपा नेता आलोक सिंह सहित जिले के सैंकड़ो समानित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

मंगलवार की दोपहर बाद 2:00 बजे डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव की पार्थिव शरीर पहुंचेगी माया बिगहा गांव

डॉक्टर गुप्तेश्वर यादव का निधन बनारस में इलाज के दौरान हुआ है उनके सुपुत्र नरोत्तम कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि हम सभी अपने पापा के पार्थिव शरीर को लेकर करीब 2:00 अपने पैतृक गांव माया बिगहा पहुंचेंगे जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *