रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड क्षेत्र के बहादुर बिगहा निवासी शहीद अशोक कुमार के याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके पैतृक गांव बहादुर बिगहा स्थित स्मारक के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस दौरान मौके पर उपस्थित रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार, जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल दाउदनगर के निर्देशक नंदकिशोर कुमार सहित अन्य लोगों ने शहीद हवलदार अशोक कुमार के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद हवलदार अशोक कुमार काफी मिलनसार कर्मठ व निर्भीक पदाधिकारी थे। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है तत्पश्चात उनकी याद में ओबरा हाई स्कूल के खेल मैदान में ओबरा एवं बेल के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन युवा रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल के निर्देशक नंदकिशोर यादव व पंचायत समिति सदस्य रंजीत भगत ने किक मारकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम गोप एवं संचालन विकाश कुमार पाण्डेय ने किया। वहीं ओबरा और बेल के बीच खेले गए इस खेल के पहले हाफ में दोनों टीम ने एक-एक गोल कर मैच को रोमांचक रखा जबकि दूसरे हाफ में ओबरा की टीम ने 2-1 से बढ़त बना मैच जीत लिया।
Leave a Reply