रॉकी दूबे, ओबरा
खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बिजली चोरी कर अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में कनीय विद्युत अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय के द्वारा खुदवां थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में रामनगर निवासी राघो प्रसाद गुप्ता पर बिना कनेक्शन के घर में चोरी से बल्ब मोटर आदि विद्युत उपकरण चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की इनके द्वारा अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है जिसके बाद जांच टीम के द्वारा छापेमारी किया गया तो अवैध बिजली का उपयोग करते पाये गए जिसके बाद उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं राजस्व की क्षति के मामले में इन पर 33 हजार 499 का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष लाल प्रसाद ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply