बिहार में पुलिस की भय समाप्त,दाउदनगर में दिनदहाड़े अपराधियों ने सुबह सुबह किसान को बीच चौराहे पर गोली मारकर की हत्या

घटनास्थल पर लगी भीड़,घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार ऋषि राज

ओमप्रकाश के सहयोग से चितरंजन की रिपोर्ट

बारूण रोड पर पासवान चौक के पास बाइक सावर अपराधियों ने एक 33 वर्षीय किसान की शुक्रवार के अहले सुबह खदेड़ कर गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक सूर्यनाथ पासवान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या एक अमृत बिगहा के निवासी हैं. बताया जाता है कि किसान सूर्यनाथ पासवान शुक्रवार की अहले सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करते हुए खेत पर जाने के लिए निकले थे.\"\" अहले सुबह लगभग पांच बजे पासवान चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों पर उन पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया. वह बचने के लिए अमृत बिगहा की ओर भागना शुरू कर दिए. लेकिन अपराधियों ने खदेड़कर करने गोली मार दिया और घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई. उनके पेट ,सर और उंगली में गहरा जख्म है. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी बाइक को वापस घुमाकर बारुण रोड की ओर भाग निकले.

अब सवाल उठता है कि क्या बिहार में पुलिस की भी अपराधियों से समाप्त हो गई है?दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर अब प्रत्येक दिन आ रही है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद यादव दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए.घटनास्थल से गोली का एक खोखा और एक पिलेट जब्त किया गया है.संवाद भेजे जाने तक मृतक के शव को घटनास्थल पर ही रखा गया था.\"\"मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया. .एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि मृतक के शव कापोस्टमार्टम कराने एवं परिजनों का फर्द बयान की प्रतीक्षा की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *