रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के चपरा गांव समीप छपरा कैनाल को टूट जाने से किसानों के सामने अकाल की स्थिति आ गई है। स्थानीय किसान सुरेंद्र यादव, मनीष राम, अंबुज शर्मा, कपिल देव नारायण, संजय सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, परशुराम सिंह, अशोक यादव सहित अन्य ने बताया कि छपरा कैनाल चपरा गांव के समीप नाले के किनारे टूट कर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। कैनाल का सारा पानी नाला में बह रहा है। किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी के बगैर धान की रोपनी का कार्य शुरू नहीं हो सका है। उक्त किसानों ने बताया कि नहर के लगान के लिए सरकार के कर्मी हमेशा दबाव बनाकर लगान वसूल करते हैं, पर पानी के नाम पर शून्य रहता है। समय से पानी ना मिलने के कारण हम सभी का फसल काफी प्रभावित होता है। तत्काल अगर कैनाल को मरम्मत नहीं किया गया तो पानी के बगैर धान की रोपनी नहीं हो सकेगी। हम सभी किसान एकमात्र कृषि पर ही निर्भर है। अगर फसल अच्छी नहीं होगी तो घर के आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। सभी किसानों ने विभागीय पदाधिकारी से कैनाल मरम्मत के लिए मांग किया है।
Leave a Reply