रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में किसान सलाहकार संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जगजीवन राम ने की। जानकारी देते हुए किसान सलाहकार संघ ने बताया कि सरकार हमारी मांगे को अनदेखी कर रही है। यदि सरकार किसान सलाहकार से जनसेवक में समायोजन नहीं करती है तो किसान सलाहकार संघ का आंदोलन सरकार के विरोध जारी रहेगा। वहीं संघ ने 26 जून को पटना में शक्ति प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शक्ति प्रदर्शन में बिहार के सभी जिलों के किसान सलाहकार बढ़-चढ़कर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान सलाहकार संघ ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपुर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं पर सरकार हमारी मांगे को अनदेखा कर रही है हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो निश्चित रूप से आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में किसान सलाहकार विनोद कुमार, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, आनंद कुमार, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नंदू कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र शर्मा, कृष्णा कुमार, कृष्ण मुरारी, ज्योति कुमारी, अनु कुमारी, विद्यावती सहित काफी संख्या में किसान सलाहकार मौजूद रहें।
Leave a Reply