चितरंजन कुमार-
मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत अंतर्गत कुशहा गांव में सोमवार यानी आज 11 बजे दिन में विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विद्युत विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं का हल ऑन द स्पॉट शिविर में ही किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार ने दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग के सभी कर्मी और पदाधिकारी इस शिविर में मौजूद रहेंगे और उपभोक्ता के विद्युत से संबंधित जो भी शिकायत होगा उसका निराकरण ऑन द सपोर्ट किया जाएगा। ज्ञात हो कि विद्युत विभाग इन दिनों काफी अलर्ट मूड में है और लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पदाधिकारी गांव गांव जाकर विद्युत उपभोक्ता के शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निराकरण भी कर रहे हैं। इस दौरान बिजली बिल में गड़बड़ी तार पोल ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी सहित विद्युत विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं का निष्पादन किया।
Leave a Reply