रॉकी दूबे, ओबरा
सरकार के द्वारा एक तरफ किसानों के खेत में सिंचाई के लिए जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी ओर जल निकासी की सुरक्षा दीवाल पूरी तरह टूट कर बिखरा हुआ है। मामला ओबरा प्रखंड के हरदनबीधा गांव के समीप बुड्ढी नाला पर बने सुरक्षा दीवाल की है जो इन दिनों टूट कर बिखरा हुआ है। इधर किसानों को चिंता सता रही है कि अब खेती का समय नजदीक आ चुका है सुरक्षा दीवाल मुहैया कराने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने कई बार विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया पर विभागीय उदासीनता के कारण स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। इधर पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, अवधेश पांडे, विजय सिंह, मंजीत शर्मा, मंटू शर्मा, गोपाल पांडे सहित अन्य किसानों का कहना है कि बुड्ढी नाले से प्रखंड क्षेत्र के पोकठा, मलवा, डिहरी, मुख्तियारपुर, बिछाहां सहित दर्जनों गांव के लोगों का धान व रवि का पटवन हुआ करता है पर इस बार सैकड़ों एकड़ भूमि की बंजर रहने की संभावना बना हुआ है। इधर किसानों ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तथा समाजसेवी कमलेश कुमार विक्कल ने इस संबंध में लघु जल संसाधन विभाग पटना को परिवाद हेतु पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया था बावजूद आज तक विभाग की उदासीन रवैया के कारण सुरक्षा दीवाल का पुननिर्माण नही किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में क्षेत्र के किसानों के द्वारा सुरक्षा दीवाल उपलब्ध कराने की मांग की गई थी पर विभाग द्वारा कोई पहल नही की जा रही है। यदि यही स्थिति रही तो किसानों के खेत में पूर्ण रूप से पानी नहीं पहुंच पाएगी जिससे किसानों को घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
Leave a Reply