डॉ० चन्द्रा ने शशि भूषण शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

रॉकी दूबे, ओबरा

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने देव क्षेत्र सं० 26 के जिला पार्षद एवं राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत शशि भूषण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ, वे जिले के प्रखर समाजसेवी एवं जाती धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने वाले नेता थे, शशि भूषण शर्मा का असमायिक निधन उनके परिवार के साथ साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मेरी संवेदनाएं शशि भूषण जी के परिवार के साथ हैं। डॉ० चन्द्रा ने शशि भूषण शर्मा की दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं पूरे परिवार को इस दुःख की घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *