रॉकी दूबे, ओबरा
जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने ओबरा प्रखण्ड के भरूब पंचायत अंतर्गत ग्राम भरूब के जीविका बैंक सखी, सुषमा देवी के ग्राम में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैंक सखी सुषमा देवी ने बताया कि इस काम को विगत पांच वर्षो से सफलता पूर्वक संचालित कर रही हैं तथा इस कार्य से मासिक 14000 से 15000 रुपये की आमदनी हो जाती है। अगल बगल के कुल ग्यारह ग्राम से ग्राहक लेन देन करते हैं। यह सुषमा देवी के द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन की ओर बढ़ते कदम हैं I वे सभी जीविका दीदियों को वित्तीय समावेशन को लेकर वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेनदेन के साथ-साथ बीमा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित भी कर रही है, साथ ही साथ ग्रामीणों का व्यक्तिगत बचत खाता खोलने, बीमा एवं अन्य वित्तीय जरूरतों के लिए काम कर रही हैं। इस अवसर पर जिला जीविका कार्यालय से जिला परियोजना प्रबंधक श्री पवन कुमार एवं अन्य जीविका कर्मी उपस्थित रहे।
Leave a Reply