स्कूली बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

माय प्लेनेट प्ले स्कूल मजार रोड ओबरा में छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन निर्देशक अभिषेक कुमार व प्राचार्य हेमराज कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रतियोगिता का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। इस दौरान सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के निर्देशक अभिषेक कुमार ने कहा कि ओबरा में विशेषकर छोटे बच्चों के लिए यह विद्यालय मील का पत्थर साबित हो रहा है, इस दौरान विद्यालय के निर्देशक ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अजीत कुमार को बेहतर शैक्षणिक कार्यकलापों व गतिविधियों के लिए सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील शिक्षक से छात्र-छात्राओं व समाज को एक नई दिशा व मार्गदर्शन सदैव मिलती रहती है। अजीत कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माय प्लेनेट प्ले स्कूल में शिक्षकों के द्वारा स्मार्ट क्लास के साथ ही बच्चों को खेल-खेल में बहुत ही बेहतरीन ढंग से शिक्षा कौशल व व्यवहारिक ज्ञान दी जा रही है जो काफी प्रशंसनीय है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका बबीता सिंह, नेहा कुमारी, अदिति कुमारी, ममता कुमारी, आरती कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार सहित अभिभावक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *