रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के बभनडीहा पंचायत के खरांटी में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में क्रॉप कटिंग कराया गया। क्रॉप कटिंग के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धान काटने वाला उपकरण लेकर खुद से खेतों में धान काटने लगे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत के पांच-पांच जगहों पर क्रॉप कटिंग किया जाएगा। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाएगा। इसी दौरान बभनडीहा पंचायत के खरांटी गांव में स्थानीय किसान वीरेंद्र पांडेय के खेत में क्रॉप कटिंग कराया गया। इसी तरह प्रखंड के सभी पंचायतों में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम चलाते हुए फसलों का आकलन किया जाएगा। फसल आकलन के बाद वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाती है। वहीं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि सभी पंचायत के पांच-पांच जगहों पर फ्रॉक कटिंग कराई जा रही है। इसकी सूचना कृषि सलाहकार के द्वारा किसानों को दे दी जाती है उसके बाद किसान के खेत में क्रॉप कटिंग का कार्यक्रम किया जाता है। स्थानीय किसान वीरेंद्र पांडे ने बताया कि इस बार विलंब से मानसून आने के कारण धान की रोपाई में थोड़ी देर हुई है। इसी वजह से उत्पादन पर कुछ प्रभाव पड़ा है। इस अवसर पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, किसान सलाहकार आनंद कुमार, महेंद्र कुमार, जयप्रकाश शंकर विद्यार्थी, विनोद कुमार, ज्योति कुमारी सहित अन्य किसान सलाहकार उपस्थित रहे।
Leave a Reply