परसन बिगहा गांव में वज्रपात से गाय की हुई मौत, एक व्यक्ति आया चपेट में

चितरंजन कुमार देव-

बारिश का मौसम की शुरुआत हो गई है। इससे लगातार वज्रपात की भी सूचना प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में देव प्रखंड के बसडीहा पंचायत के परसरन बिगहा में तेजी से हो रही बारिश के दौरान वज्रपात गिरी, जिसमें गाय चरा कर लौट रहे एक व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आ गया। जबकि वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।\"\" बताया जाता है कि रामचंद्र यादव, महेंद्र यादव के गाय को चराने के लिए बधार में गए हुए थे। जब बारिश होना शुरू हुआ तो गाय को लेकर वापस घर की तरफ लौट रहे थे। तभी अचानक वज्रपात गिरी और उसके चपेट में गाय और रामचंद्र यादव आ गए जिसमें गाय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि रामचंद्र यादव का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *