रॉकी दूबे, ओबरा
समाजवादी नेता स्व० रामदुलार सिंह यादव की 90 वर्षीय पत्नी केसरी देवी का निधन हो गया। उनके छोटे पुत्र कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि स्वर्गीय केसरी देवी एक सामाजिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। निधन पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव, अभियंता कुणाल यादव, विनय कुमार, कुंदन कुमार, बाबू नंद सिंह, देवनंदन सिंह, दीनानाथ सिंह, रामप्रसाद सिंह, विभीषण यादव, मनोज गुप्ता, रामाशंकर यादव, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार धीरज, रंजीत कुमार, प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ० कुमार अजितेष ने शोक संवेदना प्रकट की है।
Leave a Reply