सांसद और पूर्व विधायक को मिली धमकी,सांसद सुसील सिंह ने दिया प्रतिक्रिया

रॉकी दूबे औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के गोह और बंदेया थाना क्षेत्र के गाओं में माओवादियों ने पोस्टर चिपकाकर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह और गोह के पूर्व विधायक रणविजय कुमार की हत्या करने की धमकी दी है। पोस्टर की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।\"\" पोस्टर गोह थाना क्षेत्र के पेमा और डिहुरी वहीं बंदेया थाना क्षेत्र के महरी और जैतीया गांव में चिपकाया गया है। पोस्टर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के पैड पर लिखा गया है कि सांसद सुशील कुमार सिंह जब तक अपने क्षेत्र में नहर नहीं लाएंगे तब तक क्षेत्र में घूमने पर मार्क्सवादी (एमसीसी) कम्युनिस्ट पार्टी आपको प्रतिबंधित करती है। यदि आप आदेश नहीं मानेंगे तो माओवादीयों का विरोध झेलना पड़ेगा।

औरंगाबाद भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने माओवादियों की धमकी पर दी अपनी प्रतिक्रिया

सांसद ने कहा कि उग्रवादी संगठन के द्वारा मेरे संबंध में औरंगाबाद जिले में एक पोस्टर चिपकाया है उसमें यह कहा गया है कि अगर सांसद ने नहर नहीं लाया तो उनको इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा यानी कि उनकी हत्या कर दी जाएगी इस संबंध में सांसद का कहना है कि मैं जनता की सेवा के लिए समर्पित हुँ और मेरा पूरा जीवन ही जनता के लिए समर्पित है। सेवा ही मेरा संकल्प है अगर मेरी जान ले लेने से या मेरी हत्या कर देने से नहर आ जाती है तो मैं अपनी जान हथेली पर लेकर 24 घंटे चलता हुँ मैं कहीं भी चौराहे पर खड़ा हो जाता हुँ और वे लोग चाहे तो मेरी हत्या कर दे मुझे गोली मार दे मुझे खुशी होगी कि मेरा हत्या कर देने से नहर आ जाएगी तो मैं 24 घंटे इसके लिए तैयार हुँ।इस तरह की घटना जो सामने आई है उसको देखते हुए हर नागरिक की सुरक्षा करना सरकार का काम है।सुरक्षा का लॉ इन ऑर्डर यह राज्य का विषय है राज्य सरकार को इस घटना की समीक्षा करते हुए एवं इसकी गंभीरता को देखते हुए और इसकी सत्यता का पता लगाते हुए इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।इसके अलावा गोह के पूर्व विधायक रणविजय कुमार को धमकी दी गई है कि पिसाय के सुशील पांडे को जिस तरह से हत्या की गई थी। उसी तरह आपको भी भुगतना पड़ेगा। साथ ही गोह जदयू कार्यालय एवं पूर्व विधायक को उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद से इलाके में सनसनी सी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *