देव के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कंचनपुर में नक्सल थाना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

अरसद अली देव-
देव के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कंचनपुर में नक्सल थाना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन,बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कंचनपुर में स्थित नवनिर्मित नवसृजित नक्सल थाना का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा गुरुवार को 4:00 बज कर 4 मिनट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। कंचनपुर नक्सल थाना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उद्घाटन के समय देव थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौजूद थे।वहीं इस दौरान एसटीएफ के अधिकारी व जवान के साथ है एलोरा पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साव उपस्थित थे। औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि देव प्रखंड के कंचनपुर नवसृजित नक्सल थाना है।थाना का भवन बनकर तैयार था, जिसका मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया है।इस थाना में नए थाना अध्यक्ष समेत पुलिस टीम को प्रतिनियुक्त करने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।\"\"कंचनपुर थाना का उद्घाटन होने पर मुखिया निरंजन कुमार साव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या को लेकर अपने क्षेत्र से लगभग काफी दूरी तय करके और देव जाना होता था उससे अब निजात मिलेगी। वही क्षेत्र के युवा वर्गों में काफी उत्साह है अपने क्षेत्र में थाना को स्थापित होने से काफी उत्साहित हैं और उनके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *