चितरंजन की रिपोर्ट:-
औरंगाबाद जिले के त्रेता युग में बनें ऐतिहासिक सूर्यनगरी देव में चार दिवसीय चैती छठ पूजा शनिवार से नहाए खाए के साथ शुरू हो गया।जिला प्रशासन ने मेला को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देव छठ मेला में किसी तरह का कोई परेशानि ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त दिख रही है। देव नगर में 255 जगहों पर पाइन योग्य पानी के लिए चापाकल एवं पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एंबुलेंस की सुविधा हर चौक चौराहे पर की गई है।चार दिन तक देव जगमग रहे इसको लेजर पूरे देव चारो तरफ लाइटिंग की व्यवस्था के साथ देव सूर्य मंदिर को बेहतरीन लाइटिंग से सजाया गया है जो रात के अंधेरे में खूबसूरत दी कह रही है।देव सूर्य कुंड तालाब में जिला प्रशासन के तरफ से एसडीआरएफ टीम और गोताखोर की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी की व्यवस्था की गई है। जबकि एनसीसी के जवान पूरे देव मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे।मंदिर परिसर एवं तालाब पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके अलावे गोपनीय कैमरा से भी निगरानी की जा रह है।
देव में आने वाले छठ व्रतियों यहां रुकना होगा,प्रशासन पहुँचाएगी गंतव्य स्थान तक
चार दिवसीय छठ मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के द्वारा गाड़ियों को देश से बाहर ही रोक दिया जाएगा जिसका स्थान चयनित किया गया है।औरंगाबाद से आने वाले छठ व्रतियों को राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय एवं बहुआरा मोड़ के पास, देव मोड़ से आने वाले श्रद्धालुओं को ब्लॉक मोड़ के पास, मदनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को पैक्स गोदाम के पास अंबा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को सिंचाई कॉलोनी के पास रोक दिया जाएगा और ठेला द्वारा समान को सहित अन्य माध्यमों से मेला में पहुंचाया जाएगा।
नगर पंचायत के तरफ से की गई है व्यापक व्यवस्था
देव के समाजसेवियों के द्वारा अपने माध्यम से छठ व्रतियों के सहयोग के लिए जगह जगह स्टॉल लगा कर सहायता पहुँचा रहे हैं।वही नगर पंचायत देव के अध्यक्ष पिन्टू कुमार साहिल ने बताया कि नगर पंचायत के तहत प्रत्येक वार्ड में एक एक पीयायू की व्यवस्था नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग से लगाया गया है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नाली में ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव लगातार किया जा रहा है।नगर पँचायत के द्वारा मेला क्षेत्र में 70 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है।चौरसिया नगर में रोड पतला होने के कारण काफी भीड़ एक जगज इक्कठा हो जाती थी और हमेशा गैदरिंग हो जाता था इसेके मध्य नजर चौरसिया नगर के तरफ सूर्यकुण्ड तालाब के सामने रोड को नगर पंचायत के द्वारा चौड़ीकरण किया गया है।पूरे मेला क्षेत्र एवं नगर पंचायत के सभी वार्ड में प्रत्येक पॉल पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पूर्व के भाती ड्रॉप गेट लगभग 45 भीड़ को देखते हुए महाराणा प्रताप और देव ब्लॉक के पास किया गया है छठ व्रतियों आवासन I
Leave a Reply