ईशान किशन के दोहरे शतक को ले क्रिकेट प्रेमियों में जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिला जाहिर की खुशी

रॉकी दूबे, ओबरा

भारत बनाम बांग्लादेश एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में दाउदनगर अनुमंडल के गोरडीहा निवासी ईशान किशन ने जिले तथा राज्य के नाम रोशन की है जिसे ले रविवार को ओबरा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के उप मुखिया शशि भूषण उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज शानदार दोहरा शतक लगाकर देश तथा औरंगाबाद एवं बिहार का नाम ईशान किशन ने रौशन की है। इधर उप मुखिया शशि भूषण यादव ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर ईशान किशन को उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को सीख लेने की जरूरत है। जानकारी देते हुए उप मुखिया ने बताया कि बिहार के लाल सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया है 131 बॉल में 210 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की है। लोगों ने मिठाई बांट कर एक दूसरे को गले से गले मिलकर खुशी का इजहार किया वही युवा साथियों ने बेहतर कार्य करने के लिए उप मुखिया को भी माला देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए उप मुखिया शशि भूषण उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि वर्तमान में ईशान किशन के पिता नवादा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं लेकिन उनके पैतृक गांव औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा हैं। इस मौके पर मनजीत कुमार, अलख निरंजन यादव, बालेश्वर यादव, विक्की राज, विवेक कुमार, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *