रॉकी दूबे, ओबरा
औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग के ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच-139 के ऊपर पुनपुन नदी पर बनी पुल से पूरे दिन बस, ट्रक, टैंकर, ट्रैक्टर जैसे हजारों गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है। लोगों की माने तो पूल के किनारे टूटी हुई रेलिंग कोई बड़ी हादसा को बुलावा दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल के किनारे बनी रेलिंग लगभग 5-6 माह से टूटी हुई है मुख्य मार्ग होने के नाते इस पूल से अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के वाहन गुजरते है इसके बावजूद किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान आज तक इस ओर नहीं गया। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। शनिवार की शाम ओबरा बाजार से दाउदनगर की ओर जा रही एक ऑटो टूटी हुई रेलिंग के पास अचानक पंचर हो गई और चालक अपना संतुलन खो बैठा हालांकि इस घटना से कोई क्षति नही हुई है। स्थानीय निवासी सहजानंद कुमार ने जिलाधिकारी महोदय से आधिकारिक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए पुल की रेलिंग निर्माण कराए जाने की मांग की है जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल सके।
Leave a Reply