रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को बिहार लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने की। बैठक में जिला कमीटी के अलावा अन्य प्रखंड से सम्मिलित पदाधिकारियों ने संगठन के मजूबती पर बल दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदिवासी जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में लोहार समाज की संख्या कम नहीं है। करीब 55 से 60 लाख की आबादी होने के बावजूद लोहार समाज को कोई भी राजनीतिक दल अहमियत नहीं देता है। जो काफी चिंता की विषय है। हमलोग आने वाले चुनाव में चट्टानी एकता का परिचय देते हुए राजनीतिक में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिलाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने कहा कि आजादी के बाद अभी तक विभिन्न राजनीतिक दलों ने छलने का काम किया है। अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा कि नीति अपनाते हुए हर स्तर के चुनाव लड़ने के लिए लोहार समाज तैयार है। जिला संगठन प्रभारी दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन समाज के लोगो को हर तरह से सबल बनाने का काम कर रही है। जरूरतमंद समाज के लोगो को सामाजिक, आर्थिक , शैक्षणिक स्तर पर भी सहयोग किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हमारी एसटी का दर्जा छीन लिया है। उसके लिए निरंतर आंदोलन की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव संजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र शर्मा,अभिराम शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मिस्त्री, मुन्ना विश्वकर्मा , स्नेह रंजन, नरेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेद्र विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा,राजीव रंजन ,अशोक विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,रामश्लोक विश्वकर्मा, सुनील सागर, श्रवण विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पुनचुन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, डॉ. सोमनाथ विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, रामाश्रय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply