भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

संवाददाता, रॉकी दूबे

भारतीय जनता पार्टी के दाउदनगर गया रोड स्थित पार्टी कार्यालय में ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजन के पश्चात सभी नए पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर लाभुकों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने के लिए आग्रह किया। श्री तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल में देश विकसित हुआ है हमारे देश का विदेशों में सम्मान बढ़ा है हमारे देश के प्रधानमंत्री को अन्य देशों के लोग भारत के संस्कृति के अनुसार पैर छूकर प्रणाम भी करते हैं। श्री मोदी का सपना भारत को विश्व गुरु बनाना इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता, जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी, संजय गुप्ता, बृजेश तिवारी, श्री राम तिवारी, अभिषेक तिवारी, सोनू तिवारी, महामंत्री पारसनाथ चौरसिया, भास्कर बिभु, राकेश पांडे, रूपक सोनी, रामसकल मेहता, सिकंदर कुमार, राहुल कुमार, डॉ० सुमन कुमार, जोगेश्वर चंद्रवंशी, लक्ष्मण पासवान, रविंदर शर्मा, राम मनोहर पांडे, अन्तु साव, पिंटू साव, विजेंद्र शर्मा, आलोक दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *