धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी का पर्व

रॉकी दूबे, ओबरा

गुरुवार को ओबरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। विभिन्न चौक चौराहों पर भी प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बताते चलें कि हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी को सबसे शुभ दिन माना गया है पंचांग के अनुसार चार ऋतु में बसंत ऋतु को सबसे श्रेष्ठ माना गया है जिससे इस विशेष दिन पर गृह प्रवेश, विदाई एवं व्यापार का शुभारंभ आरंभ हुआ इस दौरान कई शैक्षणिक संस्थानों में बच्चो के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा मां सरस्वती का वंदन कर एवं एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर बसंत पंचमी के पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *