नही हटाया गया विद्यालय पर गिरा बरगद का पेड़, चहारदीवारी निर्माण में विलंब

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के मध्य विद्यालय खुदवां मे बिते 1 मई की रात्रि तेज आंधी के कारण एक बरगद का पेड़ विद्यालय के भवन पर गिर गया था जिसके कारण विद्यालय का भवन ध्वस्त हो गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया था जिसके बाद राजस्व कर्मचारी के उपस्थिति में विद्यालय पहुंचकर विस्तार पूर्वक जांच की गई थी। जांच के दौरान पाया कि विद्यालय पर बरगद का पेड़ गिर जाने से विद्यालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त तथा ध्वस्त हो गया है साथ ही साथ मध्याह्न भोजन का किचन सेड भी ध्वस्त हो गया था। इधर जानकारी प्राप्त होते ही औरंगाबाद वन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बरगद के पेड़ का कुछ भाग हटा दिया गया था जबकि पेड़ पर गांव के ही कुछ लोगों के निजी अधिकार को लेकर हुए विवाद में कर्मचारी वापस लौट गए थे और आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही शेष भाग को हटा दिया जाएगा लेकिन अभी तक उसे नहीं हटाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि खास बात यह है कि 26 जून को संभवत: विद्यालय खुलेगी इधर विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण आए दिन शरारती तत्व के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। विद्यालय परिसर से चापाकल के अलावा कुछ सामग्री भी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली जा रही है। खास बात तो यह है कि मनरेगा योजना के तहत विद्यालय परिसर का चहारदीवारी निर्माण किया जाना है लेकिन विद्यालय परिसर में बरगद का पेड़ जब तक नहीं हटाया जाता है तब तक संबंधित विभाग के द्वारा कार्य संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया के द्वारा मनरेगा योजना से चहारदीवारी निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया है परंतु बरगद का पेड़ गिरे रहने के कारण कार्यों का निष्पादन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने वन विभाग के पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए गिरे हुए बरगद के पेड़ को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है क्योंकि विद्यालय आने के लिए एकमात्र रास्ता है और मुख्य रास्ते पर ही बरगद का पेड़ गिरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *