देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 16 वे दिन रहा जारी

चितरंजन कुमार-

देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 16 वे दिन भी जारी रहा। इस उमस भरी गर्मी में अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के 16वें दिन भी बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नीतीश कुमार खोलो कान, नहीं तो होगी नींद हराम, अपना हक कैसे लेंगे, लड़के लेंगे- लड़के लेंगे जैसे नारेबाजी आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में की।

वहीं टीकाकरण, आउटडोर से लेकर अन्य काम को आशा कार्यकर्ताओं ने बाधित कर दिया है। जिसके कारण उपचार कराने आये मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। मौके पर आशा कार्यकर्ता प्रखंड मंत्री आशा पाठक प्रखंड अध्यक्ष बिंदु कुमारी उपाध्यक्ष मीना कुमारी उप कोषाध्यक्ष कांति देवी कोषाध्यक्ष मंजू देवी अनीता देवी संगीता पाठक सुनीता देवी मीना देवी ने बताया कि कोविड काल के दौरान चारो ओर मौत का तांडव हो चल रहा था।

आम लोग मौत के भय से अपने -अपने घरों में दुबके हुए थे। वैसी स्थिति में आशा कार्यकर्ता अपनी जान हथेली पर रखकर दिन -रात मरीजों की सेवा में लगे रहे। लेकिन आज तक कोविड काल के दौरान किये गये कार्यो का मेहनताना नहीं मिला है। आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमे पारितोषिक नहीं मानदेय चाहिए। जब तक हम आशा कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हम आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर डटी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *