मारपीट मामले में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के रोहन बीघा निवासी कृष्णदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गांव के ही संजय यादव के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज किया गया था जिसमें कृष्णदेव यादव को मारपीट के मामले में अभियुक्त बनाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे हसपुरा थाना क्षेत्र के पंचांग बीघा से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की वह हसपुरा थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस बल के साथ कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *