औरंगाबाद में अपनी शादी का कार्ड बाटने गए युवक को अज्ञात अपराधियों पिट-पिट कर कर दी हत्या,27 जून को युवक की थी शादी।

चितरंजन कुमार-
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भीम बिगहा गांव के समीप छिनतई का विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने पिट-पिटकर एक युवक की हत्या कर दी. घटना गुरुवार की दोपहर की है। मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर गांव निवासी महावीर यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी महीने 27 जून को युवक की शादी होनेवाली थी. शादी का कार्ड छपवाने के लिए औरंगाबाद गया हुआ था. इसके बाद वह बाइक से अपने मामा के घर गुरगइया गांव जा रहा था. तभी भीम बिगहा गांव के समीप सुनसान देखकर अपराधियों ने युवक से पैसे की छिनतई करने लगे। जिसका इसने विरोध किया. तभी अपराधियों ने पिट-पिटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसके बाद वह अपने फोन से मामा के घर परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर आनन फानन में सभी लोग पहुचे तबतक अपराधी फरार हो गए. इसके बाद परिजन युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *