देव सूर्यकुण्ड तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से हुई मौत,नही मिला शव,गोताखोर का हो रहा इन्तेजार

चितरंजन कुमार-

देव थाना क्षेत्र के सूर्यकुण्ड तालाब में गुरुवार को नहाने के दौरान डूबने एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है युक्त व्यक्ति देव के धर्मशाला में एक शादी समारोह में शिरकत होने आया था। तभी वह नहाने के लिए देव सूर्यकुण्ड तालाब पहुंच गया।जहां नहाने जे दौरान डूब गया। सूचना पर देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुँचे और जायजा लिया तो आसपास के लोगों ने बताया कि युक्त व्यक्ति अपना कपड़ा खोलकर सूर्य कुंड तालाब के सीढ़ियों पर रख कर तालाब में नहाने गया।\"\" लेकिन वह तालाब में डुकबी लगाया और बाहर नही निकला तब आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना फैलाई गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यक्त डूबे हुए व्यक्ति की पहचान हो गई है।पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दिया गया है।सूचना पर परिजन देव सूर्य कुंड तलाब पहुंच गयें हैं और रेन बसेरा में ठहरे हुए हैं।\"\"थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को निकालने के लिए पटना से गिताखोर को बुलाया जा रहा है।युवक देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव का रहने वाला है जो सीता रिकियासन के 33 वर्षीय पुत्र उपेंद्र रिकियासन है।वह अपने सगे सम्बंधी के शादी समारोह में देव आया था।मृतक शादीशुदा है उसका दो पुत्र है पहला का उम्र 12 वर्ष और दूसरा का 8 वर्ष बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *