श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली जलभरी सह शोभायात्रा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के नारायणपुर में सात दिवसीय श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को घोड़ा एवं बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालू यज्ञ स्थल से हाथों में कलश लेकर गांव के समीप पुनपुन नदी पर गाजे-बाजे के साथ जलभरी के लिए पहुंचे। पुनपुन नदी पर पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं ने आदि गंगे पुनपुन व गंगा मैया का स्मरण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया। जलभरी बाद श्रद्धालुओं ने जल से भरा कलश लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। स्थानीय निवासी रामकेवल सिंह, कपिल देव नारायण, अंबुज शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, उदय सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार, दिनेश शर्मा, ऋषिकेश कुमार, सुभाष कुमार शर्मा सहित अन्य ने बताया कि सात दिवसीय श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पटना तरेत पाली मठ के स्वामी पूज्य श्री चक्रपाणि जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। मंगलवार को जलभरी के साथ यज्ञ प्रारंभ हो चुका है। प्रतिदिन संध्या 7 से रात्रि 10 बजे तक स्वामी जी महाराज के द्वारा भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा। ततपश्चात रात्रि में वृंदावन के मशहूर कलाकारों के द्वारा रासलीला कार्यक्रम का प्रस्तुति दिया जाएगा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव का माहौल भक्तिमय वातावरण में डूब गया है, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसके लिए आयोजन समिति लगातार सेवा में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *