हाजीपुर गांव की एक लड़की को मैट्रिक की परीक्षा में 443 अंक प्राप्त करने पर,एक आत्मनिर्भर लड़की ने ₹5000 देकर किया सम्मानित

हाजीपुर गांव की एक लड़की को मैट्रिक की परीक्षा में 443 अंक प्राप्त करने गांव के ही एक आत्मनिर्भर लड़की ने ₹5000 देकर किया सम्मानित

चितरंजन कुमार की रिपोर्ट:-

सफलता बड़े शहरों में ही रहकर नहीं मिलती छोटे से गांव में भी मेहनत करने से मिलती है।यह साबित कर दिखाया है औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बनीया पंचायत अंतर्गत हाजीपुर गांव की एक बिटिया रानी ने। जिसने मैट्रिक की परीक्षा में 443 अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम तो रोशन किया ही है।जिस स्कूल में उसका नामांकन था, उस स्कूल में भी अव्वल स्थान प्राप्त कर स्कूल का भी नाम उन्होंने ऊंचा स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। पूरे क्षेत्र में इस बिटिया रानी की चर्चा काफी जोर-शोर पर है। कहते हैं ना कि मेहनत किसी की मोहताज नहीं वह खुद व खुद करनी पड़ती है। खासकर के ग्रामीण क्षेत्र में यह लोगों के बीच में चर्चा का विषय होता है, कि हम गांव वाले अपने बाल बच्चे को कैसे पढ़ाएं, हम लोगों के पास उतना अर्थ कहां है? जो हम सभी अपने बाल बच्चे को बाहर भेजकर अच्छी पढ़ाई करवा सकें। लेकिन उस चर्चा के विपरीत हाजीपुर गांव के शिनेश यादव की बेटी शिल्पी कुमारी जिसने मैट्रिक की बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे 500 के अंक में 443 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया है। गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर शिल्पी कुमारी के साथ-साथ और भी छात्र-छात्राएं जिन्होंने 400 के करीब अंक प्राप्त किया है उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मदनपुर आइडियल कोचिंग सेंटर के संचालक श्रीराम सिंघानिया के साथ वार्ड प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा एवं दर्शन यादव ने फिता काटकर किया।

हाजीपुर गांव की एक लड़की लड़कियों के लिए है प्रेरणा

हाजीपुर गांव की एक लड़की जो गांव एक लड़की गांव के लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है वह गांव में ही छात्र छात्राओं को कोचिंग पढ़ाती है। उसने पूर्व में ही घोषणा कर दिया था कि जो 400 से अधिक अंक प्राप्त करेगा या करेगी उसे मैं अपने तरफ से ₹5000 का प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करूंगी। वह हाजीपुर गांव के ही राजेश्वर यादव की बेटी प्रियंका कुमारी है जिसने ₹5000 का प्रोत्साहन राशि शिनेश यादव की पुत्री शिल्पी कुमारी को जिसने 443 अंक प्राप्त किया था उसे देकर सम्मानित किया।जबकि गांव के ही ज्ञान भारती कोचिंग सेंटर के संचालक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।वही गांव के ही केशव पाल की पुत्री निभा कुमारी जिसने 375 अंक प्राप्त किया वहीं लालदेव यादव के पुत्र सोनू कुमार जिससे 393 अंक प्राप्त किया है।उसे भी मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मदनपुर के आइडियल कोचिंग के संचालक श्री राम सिंघानिया ने बताया कि, आज के परिवेश में मेहनत एक ऐसी कड़ी है जिसे करते हुए हम हर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। सफलता बड़े शहरों में ही नहीं मिलती उसे हम गांव में भी रह करके प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान गांव के सैकड़ों महिला व पुरुष अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *